कुश्ती: कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 4 से 6 नवम्बर 2016 सिंगापुर

Arpana Bishnoi Wrestlerनयी दिल्ली: भारतीय कुश्ती टीम 4 से 6 नवम्बर 2016 सिंगापुर में आयिजित सीनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भाग लेगी | 60 सदस्य कुश्ती टीम 3 नवम्बर की रात 11 बजे एयर इण्डिया की फ्लाईट संख्या 380 से सिंगापुर के लिए रवाना होगी | भारतीय दल में फ्री स्टाइल पहलवानों के अलावा ग्रीको रोमन स्टाइल व महिला फ्री स्टाइल की टीम भी शामिल है |

मध्यप्रदेश की अर्पणा बिश्नोई भी टीम में शामिल की गई | यह पहला मोका है जब मध्यप्रदेश से किसी महिला पहलवान को कामनवेल्थ चेम्पियनशिप जेसी प्रतियोगिता के लिए भारतीय कुश्ती टीम में चुना गया हो | इससे पहले मध्यप्रदेश से दो पहलवान ही कामनवेल्थ जेसी प्रतियोगिता में भागीदारी कर पदक जितने में सफल हुए है | जिसमे अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर बिश्नोई और रोहित पटेल बिश्नोई मुख्य है | अर्पणा उमेश पटेल बिश्नोई और कृपाशंकर बिश्नोई की भतीजी है | गौरतलब है की उमेश पटेल मध्यप्रदेश के प्रथम अन्तराष्ट्रीय पहलवान है उन्होंने वर्ष 1998 अमेरिका में आयोजित विश्व केडेट चेम्पियनशिप में भारत के लिए कास्य पदक जीता था | उनकी उपलब्धियों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया है |

पहलवान परिवार में जन्मी अर्पणा को बचपन से ही कुश्ती देखने और खेलने का शोक रहा है | उन्होंने इसी साल राष्ट्रीय कुश्ती चेम्पियनशिप की 53 किलो महिला कुश्ती में पदक जित कर कामनवेल्थ खेलने की पात्रता प्राप्त थी साथ ही वह कामनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला पहलवान बन गई है | कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की एकमात्र महिला पहलवान के चयनित होने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के श्री उपेन्द्र जैन (संचालक) व श्री विनोद प्रधान (संयुक्त संचालक) ने बधाई देते हुए आर्थिक सहायता व स्पर्धा के लिए प्रायोजक करने की बात कही है |

टीम के साथ भारतीय रेलवे के मुख्य कुश्ती कोच कुलदीप मलिक, कृपाशंकर बिश्नोई और मंजीत रानी है रेफरी में नरेंद्र कुमारी |

टीम निम्नलिखित है |
48 किलोग्राम
ऋतू
प्रियंका सिंह
53 किलोग्राम
पिंकी
अर्पणा बिश्नोई
55 किलोग्राम
ललिता शेरोन
दिव्यांशी त्यागी
58 किलोग्राम
मंजू
सोनाली
60 किलोग्राम
सरिता
मनीषा
63 किलोग्राम
रेशमा माने
गार्गी यादव
69 किलोग्राम
पिंकी
कविता

75 किलोग्राम
ज्योति
निक्की